Saturday 12 August 2023

फॉय सागर हुआ - बरसों बाद लबालब

 मैं,  अजमेर...61

फॉय सागर हुआ - बरसों बाद लबालब

शहर से करीब 5 किलोमीटर दूर बनी यह कृत्रिम झील मेरे बाशिंदों का सबसे करीबी व पसंदीदा पिकनिक स्थल है। 18-19 जून को आऐ बिपरजॉय चक्रवाती तूफान व मानसून की अच्छी बारिश के बाद रविवार 9 जुलाई, 2023 की रात को एक लम्बे अरसे बाद फॉय सागर की चादर चल पड़ी। लोगों के लिए यह कौतूहल और चर्चा का विषय रहा। 10 जुलाई को यहॉं देखने वालों का तांता-सा लग गया, किंतु पाल व बगीचे की ओर जाना प्रतिबंधित था। पुलिस तैनात थी, क्योंकि पाल का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त था तथा चादर भी बहुत तेजी से चल रही थी। खैर लोगों ने पास ही बने साईकिल स्टैण्ड की ओर से इसको देखने का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर फोटो, वीडियो व रील की बाढ-सी़ आ गई। कुछ ने तो ड्रोन से भी फोटोग्राफी की। अजमेर एसपी चूनाराम जाट ने भी अन्य अधिकारियों के साथ यहॉं का जायजा लिया। 

बरसों बाद चली यह चादर आगे तीन दिनों तक चलती रही। इन तीन दिनों में करीब 375 क्यूसेक (33 एमसीएफटी) पानी निकला। पहले कब चली इस पर लोगों की अलग-अलग राय थी। कुछ ने वर्ष 1994 बताया तो कुछ ने 1998 व 1975 बताया। खैर वर्ष 1975 की सभी ने तस्दीक की। बनने के बाद इसकी पहली बार चादर वर्ष 1908 में चली। यहॉं झील के दोनों किनारों - काजीपुरा व हाथीखेड़ा की ओर पाल पर चादर बनी है। यहॉं की चादर का पानी आनासागर में आता है। इसीलिए आनासागर को भी इसी हिसाब से खाली किया जाता रहा है, ताकि निचली बस्तियॉं जलमग्न होने से बच सके। इस मानसून की बारिश में अब तक यह तीन बार (17 जुलाई व 27 जुलाई) को आवरफ्लो हो चुका है।  

वैसे इसका निर्माण अकाल राहत कार्य के दौरान हुआ। लंबे समय तक यह शहरवासियों की प्यास बुझाता रहा है। रिकॉर्ड के मुताबिक इसका निर्माण अजमेर म्यूनिसिपल्टी द्वारा 1891-92 (संवत 1949) में हुआ। यह कार्य इंजीनियर फॉय की देखरेख में हुआ, इसीलिए इसका नाम ‘फॉय सागर’ पड़ा। यहॉं लगे शिलालेख के अनुसार इसका निर्माण करीब एक लाख रूपये में हुआ। वैसे मेडिको टोपोग्राफीकल अकाउंट ऑफ अजमेर के अनुसार इसको बनाने व जमीन के मुआवजे समेत करीब 1,07,000 रूपये लागत रही। पानी सप्लाई के लिए पाईपलाइन जिसे अकाल (1891-92) के दौरान बूढ़ा पुष्कर से अजमेर तक काम में ली गई, उसे ही काम में लिया गया, जिसकी लागत करीब 92000 दर्शायी है। दीवान हरबिलास शारदा की पुस्तक - "अजमेरः हिस्टोरिकल एण्ड डिस्क्रप्टिव" के अनुसार इसकी लागत 2,68,900 रूपये रही। 

बताते हैं कि यह झील बोराज, काजीपुरा और हाथीखेड़ा गावों की करीब 693 बीघा 20 बिस्वा जमीन पर है, जो कि सार्वजनिक निर्माण विभाग और नगर निगम अजमेर के खाते में दर्ज है। इसमें खरेखड़ी व अजयसर गांवों के पास सटी पहाड़ियों का पानी जमा होता है। झील की गहराई 26 फीट तथा फैलाव 14 मिलियन स्कवायर फीट है। इसमें 150 मिलीयन क्यूबिक फीट पानी समा सकता है। यह बांड़ी नदी के कैचमेंट क्षेत्र में बनी है। इसका कैचमेंट क्षेत्र करीब 8 स्कवॉयर मील है। यहॉं तत्कालीन समय में छोटे-छोटे दो फिल्टर प्लांट थे। झील के भरने पर इससे शहर को 2 वर्ष तक पानी सप्लाई की जा सकती थी। यह शहर के लेवल से कुछ उॅंचाई पर होने की वजह से यहॉं से पाइप में पानी बड़ा तेजी से आता था। 

बरसात के दिनों में यहॉं की प्राकृतिक छठा और निखर उठती है। चारों ओर हरियाली लिए पहाड़ियॉं, पानी, लोगों की चहल-पहल और प्राकृतिक सुंदरता होती है। इसके बीच झुंड में पिकनिक मनाने वालों का तांता लगा रहता है। अस्सी-नब्बे के दशक में यहॉं पर साइकिलों व सिटी बसों से जाने वालों की भी अच्छी खासी भीड़ रहती थी। तब यहॉं पेड़ों के नीचे कहीं खाना बन रहा होता था तो कहीं डेक पर बजते गानों पर लोग थिरक रहे होते थे। शोरगुल व बारिश की बौछारों में यहॉं का नजारा चहक उठता था। कह सकते हैं कि पिकनिक वालों की धूम रहती थी। रविवार या छुट्टी के दिन की तो बात ही न पूछो। किंतु अब यहॉं का नजारा बदल गया है। इस बार चादर चलने से लोगों को बहुत खुशी हुई, किंतु तब निराशा हाथ लगी, जब उन्हें यहॉं भीतर जाने के लिए सुरक्षा की दृष्टि से मना किया गया या फिर प्रवेश पर शुल्क लगाया गया या फिर गोठ वालों को अपना टिफिन भीतर नहीं ले जाने दिया। जबकि पहले यहॉं कुछ मनाही नहीं थी। टिफिन बनाकर ले जाने वालों की संख्या भी सबसे अधिक हुआ करती थी।  

इसके किनारे टींडशैड की कुछ छतरियॉं व बगीचे में चादर के निकट एक शिव मंदिर बना है। शिव मंदिर का निर्माण विभाग के कर्मचारियों द्वारा 1961 ई. (संवत् 2017) में करवाया। बगीचे का नाम परिषद के पूर्व सभापति वीर कुमार के नाम पर ‘वीर पार्क’ रखा गया है। यहॉं लगे शिलालेख के अनुसार इसका लोकार्पण नगर परिषद के सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत के समय श्रावण कृष्ण पक्ष अष्ठमी संवत 2057 (जुलाई, 2000) में हुआ। उद्घाटनकर्ता तत्कालीन अजमेर सांसद रासासिंह जी रावत थे। बगीचे में प्रवेश से कुछ ही आगे एक पिलरनुमा स्ट्रक्चर पर शिवजी की छोटी मूर्ति स्थापित है, जहॉं झरने की व्यवस्था की गई है।  

शहर की जनता को होने वाली जलापूर्ति की शुद्वता की जांच के लिए वर्ष 1970 में फॉयसागर रोड़ पर जल प्रयोगशाला की स्थापना भी की गई थी, जहॉं पर नियुक्त सहायक और टेक्नीशियन सरकारी नल और हैंडपंप के पानी के नमूने की जॉंच करते थे। 

बीते सालों में आनासागर व उदयपुर की फतेहसागर झील की तर्ज पर इसके किनारे पर भी चौपाटी/पाथ-वे, हैरिटेज लाईटें व बगीचे आदि पर काफी काम हुआ। 8 ओरनामेंटल छतरियॉं बनाई गई। फूड कोर्ट भी बनाया गया। एडीए ने इस पर करीब 3.18 करोड़ रूपये खर्च किये। इस कायाकल्प के बाद जुलाई, 2022 में इसे आमजन के लिए खोल दिया गया था। सिंधि समाज की भारतीय सिंधु सभा ने इस झील का नाम ‘वरूण सागर’ करने की मांग रखी थी, जिसका प्रस्ताव नगर निगम की साधारण सभा में पार्षद ज्ञान सारस्वत ने रखा, जो कि पास भी हो गया तथा आगे की कार्यवाही के लिए पत्र संभागीय आयुक्त को भेज दिया गया। लेख है कि 'चालिहो महोत्सव' पर सिंधी समाज पवित्र नदी अथवा झील के किनारे वरूण देवता की पूजा करके दीपदान करते हैं। बीते कुछ सालों से सिंधी समाज इस झील के किनारे यह पूजा करता आ रहा था, इसकी मांग की जा रही थी। 

नाम बदलने के बारे में मनोनीत पार्षद व कवि लोकेश चारण ने इसका नाम ‘मॉं गीगल सागर’ रखने की मांग की। उनका कहना है कि नामकरण इतिहास से जुड़े तथ्यों के आधार पर गीगल सागर उपयुक्त है। क्योंकि औरंगजेब के समय गोमाता की अनन्य भक्त रही गीगाई माता ने बारूद को पानी में बदल दिया था। अतः इस आधार पर गीगल सागर किया जाना उपयुक्त है। 

फॉय सागर रोड़ पर अन्य पिकनिक स्थल भी हैं। इस रोड़ पर दाहिनी तरफ बोराज पहाड़ी पर धरातल से करीब 400 मीटर की ऊॅंचाई चामुंडा माता का मंदिर है। यह भी घूमने की अच्छी जगह है। यहॉं चौहानों की कुलदेवी का मंदिर है। फॉय सागर से करीब आठ किमी की दूरी पर दक्षिण में मेरे संस्थापक अजयपाल चौहान के नाम पर अजयसर गॉंव बसा है। यह भी एक नैसर्गिक पिकनिक स्थल है। यहॉं अजगंधेश्वर नाम से शिव मंदिर, रूठी रानी (अर्द्ध नारीश्वर) मंदिर, कुंड व अजयपाल का सिद्ध स्थान है। प्रकृति की वादियों में यह भी दर्शनीय स्थल है। 

आनासागर व फॉयसागर के बीच फैले विशाल क्षेत्र पर नगर सुधार न्यास 70 के दशक में अभ्यारण बनाना चाहता था तथा इस हेतु प्रस्ताव भी पास किया बताते हैं, लेकिन बाद में नीति नियंताओं ने इस पर सीमेंट-कंक्रीट का अभ्यारण बना दिया यानी कॉलोनिया बसा दी। अति वर्षा से इस बार लोगों को बहुत परेशानी हुई। बांडी नदी के आस-पास की कॉलोनियॉं, घर व हाथीखेड़ा के आस-पास के क्षेत्र जलमग्न हो गऐ थे। डिफेंस कॉलोनी में भी पानी भर गया। चादर का पानी बांडी नदी के जरिये आनासागर में आया तो शहर के कई इलाकों की स्थिति भयावह हो गई। पानी निकाले तो अजमेर दक्षिणी क्षेत्र की बस्तियॉं डूबी और न निकाले तो उत्तरी क्षेत्र की बस्तियों में पानी। खैर यह परेशानी तो होनी ही थी, क्योंकि तालाबों की हदों में बस्तियॉं जो बसा दी गई .... अतिक्रमण जो हो गऐ.... समय रहते कदम जो नहीं उठाऐ। खैर क्या कहूॅं ... कुछ रोते रहेंगे... कुछ हॅंसते रहेंगे... जिंदगी है हर हाल में लोग बसर करते रहेंगे। गिले शिकवों का तो अंबार है यहॉं ... पहाड़ भी इनके आगे तो बौने लगेंगे। 

फॉय सागर कुल मिलाकर मेरे यहॉं का एक खूबसूरत पिकनिक स्थल है। लोगों के दिलों में रचा-बसा है, किंतु जरूरत है इसकी रौनक इसे फिर से लौटाने की, जिसके लिए यहॉं तक की सड़क सुधारनी होगी। पार्किंग व्यवस्था सही करनी होगी। टिफिन गौठ के लिए रोक-टोक हटानी होगी। चादर के पानी का सदुपयोग करना होगा। खूबसूरती बढ़ानी होगी। सुख-सुविधाऐं व साफ-सफाई आदि भी अनवरत करनी होगी। बोटिंग की व्यवस्था भी की जा सकती है।  अगर ऐसे छोटे-मोटे सुधार भी कर दियें जावें तो मेरी यह झील एक बार फिर ... मेरे बाशिंदों के दिलों को छू सकेगी .... सुकूॅं के पल दे सकेगी।


-अनिल कुमार जैन

‘अपना घर’, 30-अ, 

सर्वोदय कॉलोनी, पुलिस लाइन, 

अजमेर (राज.) - 305006

09829215242

anil_art4u@yahoo.com

Thursday 1 February 2018

मैं] अजमेर ……. ऐतिहासिक मानव श्रृंखला

मैंअजमेर……. 41
लोकतंत्र की मजबूती के लिए ----- ऐतिहासिक मानव श्रृंखला

मैंअजमेर……. 41
लोकतंत्र की मजबूती के लिए ----- ऐतिहासिक मानव श्रृंखला

25 जनवरी का दिन! राष्ट्रीय मतदाता दिवस! बरसों से चुपचाप गुजरता रहा है। कहीं कोई सुगबुगाहट नहीं हुई। यहां तक की मतदाता स्वयं भी इस दिवस से अनभिज्ञ ही थे] किंतु सन् 2018 का यह दिन मेरे लिए खास बन गया। इस दिन मेरी फिजा में भारत मां के जयकारे और वंदे मातरम के साथ स्लोगन & छोड़े अपने सारे काम] पहले चलो करें मतदान] ^आईये हाथ से हाथ मिलाऐं लोकतंत्र का अलख जगाऐं जैसे नारों की गूंज थी ----- लोगों का हुजूम हर ओर से आनासागर की ओर था। जी हां] कुछ ऐसा ही मंजर था। मतदान के प्रति जागरूकता लाने के लिए लोगों ने मेरी आनासागर झील के चारों ओर एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर इतिहास रच दिया।
मेरा नाम दो कारणों से इंडिया बुक आफ रिकाड्स में दर्ज हुआ। पहला- इस मानव श्रृंखला को झील के चारों ओर बनी सबसे लम्बी मानव श्रृंखला माना गया। दूसरा रिकार्ड सर्वाधिक व्यक्तियों द्वारा मतदान की शपथ लेना रहा। इन रिकाड्स के लिए इंडिया बुक आफ रिकाड्स के चीफ एडीटर बिस्वरूप राय चैधरी के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र भी जारी हुऐ। प्रमाण पत्र के अनुसार 8-8 किमी की परिधी में 25050 लोग शामिल हुऐ। यू इस परिधी को हाथ से हाथ थामें करीब 9 हजार लोग घेर सकते है] किंतु 25 जनवरी को यहां बनी मानव श्रृंखला में हर एक मीटर में 3 व्यक्ति खड़े थे। इस तरह झील के चारों ओर खड़े लोगों की गणना की गई।
जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित इस मानव श्रंृखला में झील के चारों ओर महिला&पुरूष हाथ थामें मतदान के लिए नारे लगाते खड़े थे। पूरा माहौल देशभक्ति के ओतप्रोत था। उस रोज सवेरे से ही लोगों में एक जोश] जज्बा और जुनून था। बच्चे, जवान] बूढे क्या पैरामिलिट्री फोर्स] पुलिस जवान] प्रशासनिक अधिकारी] नर्स] स्कूली बच्चे] कालेज के छात्र छात्राऐं] ग्रामीण] शहरी सभी इसमें शामिल थे। हर किसी का रूख मेरी आनासागर झील की ओर था। हालांकि मौसम ठंड का था] िकंतु खिली&खिली धूप लिए था। व्यवस्था के लिए 24 मुख्य पाइंट बनाये गऐ। इन जगहों पर वीवीपैट (वोटर वेरिफाइबल पेपर आडिट ट्रेल ईवीएम मशीन भी प्रदर्शित की गई।
सवेरे 9 बजते-बजते तो आनासागर झील को चारों ओर से मानव श्रृंखला ने घेर लिया। प्रशासन की ओर से सभी को मतदान की टोपी शपथ-पत्र की प्रतिया वितरित की गई। फिर जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने सभी को मतदान करने - कराने की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक क्षण के साथ रिकार्ड कायम हुआ। तत्पश्चात् कलेक्टर गौरव गोयल ने खुली जीप में सवार होकर मानव श्रृंखला का निरीक्षण किया] जिसमें चुनाव पर्यवेक्षक . एम. कवड़े] संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा] पुलिस महानिरीक्षक (अजमेर रंेज मालिनी अग्रवाल] पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह चैधरी] जिला परिषद सीईओ अरूण गर्ग] नगर निगम आयुक्त हिमांशु गुप्ता] उपायुक्त ज्योति ककवानी आदि शामिल थे। निरीक्षण के बाद राष्ट्र गान हुआ। अंत में सेल्फी विद एपिक (इलेक्ट्रोल फोटो आईडेंटिटी कार्ड के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। सेल्फी के प्रति लोगों में खूब चार्म था। सभी ने तमाम अधिकारियों के साथ सेल्फी का आनन्द उठाया।

मुख्य समारोह रिजनल कालेज के सामने नई चैपाटी पर हुआ। जहा मंच संचालन की व्यवस्था को 94-3 माय एफएम ने संभाली। आरम्भ में लोक कला संस्थान के सदस्यों ने सभी के गालों पर तिरंगे का चिन्ह बनाकर माहौल को रंगीन बना दिया। जगह&जगह मतदान करने का संदेश देते कटआउट्स लगाऐ गऐ।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एण्ड इलेक्ट्रोल पार्टिसिपेशन गतिविधियों के प्रभारी अरूण गर्ग का मानना था कि करीब 15 हजार लोग इसमें शामिल होंगें] किंतु उम्मीद से ज्यादा लोगों में जोश रहा। करीब 100 से अधिक संस्थाओं ने इसमें शिरकत की। रिकार्ड कायम होने का पहले ही अंदाजा था सो बकायदा इसके लिएइंडिया बुक आफ रिकार्ड में आवेदन किया गया और करीब 77 हजार रूपये फीस भी चुकाई गई।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व कामन काज सोसाइटी ने 4 अक्टूबर, 2008 को आनासागर झील के संरक्षण के लिए भी मानव श्रृंखला बनाई थी] जिसमें दैनिक भास्कर एवं 94-3 माय एफएम भी सहयोगी थे। कामन काज सोसायटी के तत्कालीन सचिव सुरेश माथुर बताते है कि इसमें करीब 42 स्कूलों के 9 हजार छात्र छात्राऐं अन्य लोग शामिल हुऐ। यह भी एक बड़ी श्रृंखला &रैली थी] किंतु इस बार की श्रृंखला हर लिहाज से भिन्न थी] बहुत बड़ी थी] भव्य थी] व्यवस्थित थी] ऐतिहासिक थी] जोश और जज्बे से लबरेज थी। हर तबका इसमें शामिल था। 
खैर] कार्यक्रम को परवान चढ़ाने में 94-3 माय एफएम स्टेशन हैड प्रशांत कुकरेती एण्ड टीम ने माइक्रो स्तर पर इसकी प्लानिंग की स्वीप कार्यक्रम प्रभारी अरूण गर्ग] नगर निगम उपायुक्त ज्योति ककवानी आदि अधिकारियों से कार्डिनेट किया। पृथ्वीराज फाउंडेशन] लोक कला संस्थान के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग किया। स्वीप कार्यक्रमों में भी इन संस्थाओं के सदस्य - पूनम पांडे] दीपक शर्मा] अनिल जैन] संजय सेठी] अमित बजाज] ऋषि राज सिंह आदि की सक्रिय भागीदारी रही। काउंट डाउन माय एफएम की आरजे पिया ने किया। सम्पूर्ण कार्यक्रम का माय एफएम पर लाइव प्रसारण भी हुआ। फोटो जर्नलिस्ट दीपक शर्मा] नदीम खान] रूपेश डूडी सहित पूरी फोटोग्राफरों की एक टीम ने इसे ड्रोन सहित विभिन्न कैमरों से कवर किया] जिसकी एक वीडियो फिल्म भी बनाई गई। उल्लेखनीय है कि प्रशासन ने भी चुस्तीफुर्ती दिखाते हुए इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए अगले ही दिन 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को इन संस्थाओं को सार्वजनिक रूप से पटेल मैदान में सम्मानित किया।

अन्ततः 29 जनवरी को मेरे यहा शांति से मतदान हुआ। पहली बार मेरे यहां ईवीएम मशीन के साथ वीवीपैट मशीन भी उपयोग में ली गई। जहां तक मतदान के प्रतिशत की बात है यह करीब 65-59 प्रतिशत ही रहा। हालांकि इसमें विधान सभा क्षेत्र अजमेर उत्तर] अजमेर दक्षिण] दूदू] किशनगढ़] पुष्कर] नसीराबाद] मसूदा] केकड़ी शामिल है। आंकड़ों में मेरे यहां करीब 18 लाख 40 हजार 686 मतदाता है, जिनमें से करीब 12 लाख 7 हजार 255 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का उपयोग किया। इस मतदान प्रतिशत को कम ही कहा जाऐगा। अतः जन-जागरूकता लाने के लिए मेरी धरा पर अभी और प्रयास करने होंगे तथा फिर से बताना होगा कि - लोकतंत्र के मायने क्या है ------- हमारे क्या अधिकार है ------ मतदान से क्या होता है ------- एक वोट की कीमत क्या है ------- आदि आदि] तब ही जाकर हम अपने लोकतंत्र को और मजबूत कर पायेंगे।
बहरहाल] मेरे यहां दो रिकार्ड कायम हुऐ है] जिसके लिए मैं शुक्रगुजार हूं मेरे यहां के उर्जावान] युवा] स्मार्ट] हैंडसम] हॅंसमुख] मिलनसार सकारात्मक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश महोदय गौरव गोयल का] जिन्होंने इस संुदर आयोजन की पहल कर इसे अंजाम तक पहुंचाया। मेरे नाम दो रिकार्ड दर्ज कराऐ। इसके अलावा भी जिलाधीश महोदय की जितनी प्रशंसा की जाऐ कम है, क्योंकि इन्होंने पूरी शिद्दत से] बड़ी तन्मयता से] सकारात्मक रूख रखते हुऐ मुझे विकास के नये आयाम दिये --------नये सोपान दिये ------ नये पंख दिये। मुझे उम्मीद है आप इसी तरह मुझे हर दिशा में और आगे से आगे बढ़ाते रहेंगें।
      
अनिल कुमार जैन
अपना घर, 30&]
सर्वोदय कालोनी] पुलिस लाइन]
अजमेर] राज & 305006
फोन नं- 09829215242